{"_id":"6ab001f54cff45ca5a0dda8e","slug":"shashi-tharoor-quockerwodger-what-does-rare-word-mean-why-did-he-take-dig-at-government-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशि थरूर का एक और नया कठिन शब्द चर्चा में: जानें क्वॉकरवॉडजर का हिंदी मतलब क्या है, सरकार पर कैसे कसा तंज?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशि थरूर का एक और नया कठिन शब्द चर्चा में: जानें क्वॉकरवॉडजर का हिंदी मतलब क्या है, सरकार पर कैसे कसा तंज?
Sun, 20 Sep 2026 09:25 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:25 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने क्वॉकरवॉडजर को हमारे दौर का शब्द बताते हुए इसका अर्थ साझा किया और इसी बहाने सरकार पर राजनीतिक तंज कसा। उन्होंने बताया कि यह शब्द ऐसे राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होता है, जो किसी दूसरे के नियंत्रण में रहता है और उसके निर्देश पर काम करता है। आखिर थरूर ने इस पुराने अंग्रेजी शब्द को फिर से क्यों चर्चा में ला दिया?
विज्ञापन
थरूर ने फिर निकाला दुर्लभ अंग्रेजी शब्द
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक ऐसे अंग्रेजी शब्द का इस्तेमाल किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने क्वॉकरवॉडजर को हमारे दौर का शब्द बताया और इसके साथ इसका अर्थ भी साझा किया। थरूर ने इस शब्द के जरिए सरकार पर राजनीतिक तंज भी कसा। यह पहली बार नहीं है जब थरूर ने किसी कम इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी शब्द के जरिए राजनीतिक टिप्पणी की है।
क्वॉकरवॉडजर का मतलब क्या है? थरूर ने इस शब्द की परिभाषा साझा करते हुए बताया कि क्वॉकरवॉडजर ऐसे राजनीतिक व्यक्ति को कहा जाता है, जो किसी दूसरे व्यक्ति के नियंत्रण में हो और उसके निर्देश पर काम करता हो। इसी अर्थ को सामने रखते हुए थरूर ने इसे हमारे दौर का शब्द बताया और कहा कि उनका मानना है कि पिछले करीब 12 वर्षों में उनकी नजर में सत्तारूढ़ दल ने ऐसे कुछ लोगों को पैदा किया है। यह टिप्पणी उन्होंने सरकार और सत्तारूढ़ दल पर राजनीतिक तंज के तौर पर की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया

थरूर ने क्वॉकरवॉडजर को अभी क्यों चर्चा में ला दिया?
शशि थरूर अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसे अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जो आम बोलचाल में बहुत कम सुनाई देते हैं। इस बार भी उन्होंने पहले शब्द साझा किया और फिर उसका अर्थ बताया। इसके बाद उन्होंने इसे मौजूदा दौर से जोड़ते हुए राजनीतिक टिप्पणी की। उनके पोस्ट में शब्द की परिभाषा के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई थी। थरूर की इस शैली के कारण उनके पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया और क्वॉकरवॉडजर शब्द चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: नीम करौली बाबा की बेटी ने 15 बार देखी फिल्म, निर्माता ने बताया कैसी थी प्रतिक्रिया