{"_id":"6ab03caad1b1c2d1c80b8c31","slug":"fire-breaks-out-at-mata-vaishno-devi-helipad-terminal-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा: माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा: माता वैष्णो देवी हेलीपैड टर्मिनल में लगी आग, टिकट बुकिंग काउंटर और एक कॉफी शॉप का सामान जलकर राख
Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:36 AM IST
सार
घटना के समय टर्मिनल बंद था और यात्रियों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी के बेस कैंप कटड़ा स्थित हेलीपैड टर्मिनल में कल तड़के करीब 3:15 बजे आग लग गई। इसकी चपेट में आने से टिकट बुकिंग काउंटर, डोनेशन काउंटर और एक कॉफी शॉप का सारा सामान जल गया। घटना के समय टर्मिनल बंद था और यात्रियों की आवाजाही नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीपैड टर्मिनल एक बेहद महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है। यह एक ट्रांजिट पॉइंट है और यहां से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर की ओर रवाना होते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा से संबंधित टिकटों की बुकिंग, यात्रियों का पंजीकरण, सुरक्षा जांच और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं इस ट्रांजिट पाॅइंट पर पूरी की जाती हैं।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही हेलीपैड के कर्मचारी, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीम तुरंत हरकत में आ गई। त्वरित कार्रवाई के चलते 30 मिनट में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आग को टर्मिनल के अन्य संवेदनशील हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक हो सकता था। घटना के बाद संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण दस्तावेज, टिकट काउंटर के कुछ कंप्यूटर जले
आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, टिकट काउंटर के कुछ कंप्यूटर और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए। आग से टर्मिनल को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। आग के चलते सुबह हेलीकाॅप्टर भी करीब डेढ़ घंटे देरी से शुरू हो सकी। सामान्य परिस्थितियों में हेलीकाॅप्टर सुबह सात बजे से उड़ान भरने लगते हैं।