{"_id":"6ac51ac839152f45dc087328","slug":"video-shuklaganj-saraiya-rob-service-lane-to-be-illuminated-by-bright-white-lights-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"शुक्लागंज: दूधिया रोशनी से चमकेगी सरैया आरओबी की सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्लागंज: दूधिया रोशनी से चमकेगी सरैया आरओबी की सर्विस लेन
सरैया आरओबी के पास बनी सर्विस लेन दूधिया रोशनी से चमकेगी। यहां झांसी की कार्यदायी एजेंसी की ओर से सफेद एलईडी लाइटें लगाने का कार्य शुरू हुआ है। पुल के दोनों छोर की सर्विस लेन पर सौ-सौ लाइटें लगाई जाएगीं, जिससे राहगीरों की राह आसान होगी।
सरैया आरओबी पर जल्द ही लोग फर्राटा भर सकेगें। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य जारी है। आरओबी मार्ग पर अब सिर्फ रंग रोगन और डामरीकरण का कार्य ही बचा है। सेतु निगम के प्रोजेक्टर मैनेजर एसके सुमन ने बताया कि 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण चुका है। अक्तूबर के अंत तक पुल से वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद है। लोग कानपुर से वाया गंगा बैराज होकर रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज जा सकेगें। पुल के दोनों छोर पर सर्विस लेन बनाई गई है, जिन पर सौ-सौ एलईडी लाइट लगाई जा रही है। झांसी की कार्यदायी कंपनी को ठेका दिया गया है। सोमवार से कार्य शुरू कराया गया है जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। सर्विस लेन दूधिया रोशनी से चमकेगा, जिससे राहगीरों की राह आसान होगी। पुल के प्रवेश और निकास द्वारा पर बड़े गेट लगाने कार्य भी शुरू करा दिया गया है जिसमें इस मार्ग से जुड़ने वाले जिलों का विवरण अंकित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।