फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP workers protest over Akhilesh's detention; clash with police after being stopped from burning an effigy

कानपुर: अखिलेश की हिरासत पर सपाइयों का प्रदर्शन, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े, धक्कामुक्की

Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest over Akhilesh's detention; clash with police after being stopped from burning an effigy
सपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली संसद मार्ग पर निकाले जा रहे मार्च में शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की खबर पर मंगलवार को शहर में सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया तो सपाई भिड़ गए। धक्का-मुक्की में एसीपी का बैज नुचा गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते ही सपाई भड़क गए। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह और सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अगुवाई में सपाइयों ने नवीन मार्केट मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर धरना शुरू किया। इसके बाद कार्यकर्ता पुतला लेकर कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। उर्सला अस्पताल के सामने पुलिस ने रोक लिया, जहां पुतला छीनने के दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पहले पुलिस लाइन और फिर रेल बाजार थाने पहुंचाया। जहां पर सपाई धरने पर बैठ गए। मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव बंटी सेंगर और समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह के नेतृत्व में युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्पित यादव, संतोष यादव और रोहित शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री राम चौक यशोदानगर बाईपास पर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से यहां भी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और नौबस्ता थाने ले जाकर बाद में रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed