फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डर: पैसों को लेकर झगड़े के बाद गुस्से में घर से निकला प्लंबर, फिर लौटकर कर दिए तीन कत्ल, तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2026 10:15 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 06 Oct 2026 10:15 PM IST
सार

राजकुमार पिछले करीब दो साल से रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे प्लंबिंग के काम के लिए बुलाया गया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान उसने दंपती पर वार कर दिया।

विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Plumber stormed out of house in  rage after dispute over money then returned for Killin
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विष्णुलोक कॉलोनी में तीन लोगों की हत्या की वारदात के पीछे महज तीन सौ रुपये का विवाद सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक प्लंबिंग का काम करने के बाद राजकुमार ने बुजुर्ग रमेश कपूर से 600 रुपये मांगे थे, जबकि रमेश कपूर 300 रुपये देने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।



विवाद बढ़ने पर राजकुमार गुस्से में घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वह दोबारा घर में पहुंचा और पेचकस से रमेश कपूर व उनकी पत्नी रजनी कपूर पर हमला कर दिया। दोनों को बचाने पहुंची महिला शीला को भी उसने नहीं बख्शा और उस पर भी पेचकस से वार कर दिया। इससे तीनों की मौत हो गई।

देहरादून ट्रिपल मर्डर: बुलाया था प्लंबर, हुआ झगड़ा तो बुजुर्ग दंपती और नौकरानी पर पेचकस से किए ताबड़तोड़ वार

Trending Videos
Dehradun Triple Murder Plumber stormed out of house in  rage after dispute over money then returned for Killin
देहरादून में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दंपती के यहां पहले से आता जाता था आरोपी
पुलिस के मुताबिक राजकुमार पिछले करीब दो साल से रमेश कपूर के घर पर प्लंबिंग का काम करने के लिए आता-जाता था। मंगलवार को भी उसे प्लंबिंग के काम के लिए बुलाया गया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद राजकुमार कुछ देर के लिए वहां से निकल गया था। इसके बाद वह दोबारा घर पहुंचा और उसने अपना आपा खो दिया।

Dehradun Triple Murder Plumber stormed out of house in  rage after dispute over money then returned for Killin
देहरादून में हत्या के बाद जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

माहौल अचानक हिंसक हो गया
रमेश कपूर और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद घर का माहौल अचानक हिंसक हो गया। आरोपी ने पेचकस से रमेश कपूर पर हमला किया। उनकी पत्नी रजनी कपूर ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी वार कर दिया। बुजुर्ग दंपती की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में काम करने वाली तिलया देवी उर्फ शीला वहां पहुंची। उसने दोनों को बचाने के लिए बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी पेचकस से हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद राजकुमार घर से बाहर निकला और भागने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Plumber stormed out of house in  rage after dispute over money then returned for Killin
देहरादून में हत्या के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

तीन पेचकस थे आरोपी के पास
प्लंबिंग का काम करने पहुंचे आरोपी राजकुमार के पास तीन पेचकस थे। इन्हीं में से एक से उसने दंपती और नौकरानी की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से ही कत्ल में इस्तेमाल किया गया पेचकस बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी नुकीला और मजबूत था। पेचकस के अलावा आरोपी के पास हथौड़ी भी थी।

विज्ञापन
Dehradun Triple Murder Plumber stormed out of house in  rage after dispute over money then returned for Killin
देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टोटियों और वॉल्व का किया था काम
घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि आरोपी राजकुमार ने वारदात से पहले घर में टोटियां बदलने और कुछ टोटियों में वॉल्व लगाने का काम किया था। उसकी ओर से लगाई गई नई टोटियों को फोटो और उनसे फिंगरप्रिंट लिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed