फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Condition of mother and newborn deteriorated during delivery at Kanshiram Hospital; deaths spark outcry

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम, हंगामा

Tue, 06 Oct 2026 07:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 06 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Condition of mother and newborn deteriorated during delivery at Kanshiram Hospital; deaths spark outcry
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सीओडी आरओबी के पास रास्ते में दोनों की मौत हो गई। बेटे को दफना दिया गया है। महिला के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। पुलिस ने लिखित में लेकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्लागंज के कीपरखेड़ा निवासी नूर मोहम्मद ई ऑटो चलाते है। उनके परिवार में पत्नी शबीना (30) और चार बेटी है। देवर सलीम ने बताया कि मंगलवार को कांशीराम अस्पताल में महिला को डिलीवरी के लिए लेकर आए थे।इधर, 2:14 मिनट में शबीना को बेटा हुआ। वहीं, 4:40 मिनट पर अचानक से महिला को ब्लीडिंग होने लगी। इस पर डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, सीओडी आरओबी उतरते ही कोड जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Condition of mother and newborn deteriorated during delivery at Kanshiram Hospital; deaths spark outcry
अस्पताल में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इस पर परिजन कांशीराम अस्पताल लेकर आए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। सीएमएस डॉ. पीयूष मिश्र का कहना है कि सामान्य डिलीवरी हुई थी। इसके महिला को अधिक ब्लीडिंग हो गई थी। रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed