{"_id":"684828b09db8541c3306e486","slug":"video-new-executive-committee-of-shri-chitragupt-poojan-seva-samiti-was-sworn-in-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ, कायस्थ समाज से संगठित होने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ, कायस्थ समाज से संगठित होने का आह्वान
श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी को साकेतनगर स्थित एक होटल में सोमवार को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि कायस्थ समाज की उपेक्षा होती आई है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका आकलन करना होगा। इस दाैरान उन्हाेंने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक ने कहा कि आज हम खुद को नेतृत्व विहीन महसूस करते हैं। हमें दूसरे समाजों से सीख लेनी होगी। नगर अध्यक्ष चित्रांश वंदना निगम ने सभी समितियों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि हमें अपनी पहचान स्पष्ट करने के लिए संघटित रूप से कार्य करने होंगे। स्थाई प्रकल्प बनाने होंगे और समाज के लोगों के लिए आगे बढ़कर कार्य करने होंगे। समारोह का संचालन हिमानी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एमसी सक्सेना, सुरेश सिन्हा, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप मोहन चौधरी, अनूप निगम आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।