{"_id":"6ace76137cdb477ebe0aa266","slug":"video-kanpur-metro-runs-in-the-second-corridors-tunnel-for-the-first-time-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दूसरे कॉरिडोर के टनल में पहली बार दौड़ी मेट्रो
कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के भूमिगत खंड की डाउनलाइन पर मंगलवार को पहली बार मेट्रो ट्रेन दौड़ी। सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेन सीएसए परिसर स्थित डिपो से निकली। यह रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन होते हुए विजयनगर चौराहे के पास रैंप तक पहुंची। इसके बाद ट्रेन को वापस डिपो ले जाया गया।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि परीक्षण के दौरान ट्रेन करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैन्युअल तरीके से चली। आने वाले दिनों में ऑटोमैटिक तरीके से भी परीक्षण किया जाएगा। करीब 8.60 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में आठ स्टेशन हैं। इनमें रावतपुर, काकादेव और डबल पुलिया स्टेशन भूमिगत हैं। डिपो में बने परीक्षण ट्रैक पर ब्रेक और सिग्नल प्रतिक्रिया की जांच भी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।