{"_id":"6ae9cd395b6d57490a0aad62","slug":"video-ghatampur-students-convey-a-message-of-honesty-through-a-street-play-on-the-tehsil-premises-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: तहसील परिसर में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर दिया ईमानदारी का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: तहसील परिसर में छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर दिया ईमानदारी का संदेश
तहसील परिसर में मंगलवार को पावर प्लांट स्थित डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के जरिए उन्होंने बताया कि रिश्वत लेकर भले ही जेब में रुपए आ जाएं, लेकिन मन को सुकून नहीं मिलता। वहीं, ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारी बिना किसी तनाव के परिवार के साथ सुखी जीवन बिताते हैं।
नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं ने सरकारी व्यवस्था में ईमानदारी के महत्व को समझाया। उन्होंने अपने अभिनय से बताया कि रिश्वत लेकर काम करने वाला व्यक्ति हमेशा किसी न किसी चिंता में रहता है, जबकि निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारी को किसी तरह का डर या तनाव नहीं रहता। नाटक के जरिए लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार बनने और भ्रष्टाचार से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इसके बाद तहसील में मौजूद लोगों को स्व गणना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए स्व गणना की प्रक्रिया में सहभागिता करने की अपील की।प्रस्तुति देखकर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओमप्रकाश समेत मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपना काम करने का संदेश दिया है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।