Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   An attempt to portray Sanjay as villain and Rajiv as hero Nishikant Dubey attacks Sonia Gandhi's book

'संजय को विलेन और राजीव को हीरो बनाने की कोशिश': सोनिया गांधी की किताब पर निशिकांत दुबे का हमला, और क्या कहा?

Tue, 10 Nov 2026 08:10 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 08:10 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में संजय गांधी को नकारात्मक और राजीव गांधी को सकारात्मक रूप में पेश किया गया है। 

विज्ञापन
An attempt to portray Sanjay as villain and Rajiv as hero Nishikant Dubey attacks Sonia Gandhi's book
निशिकांत दुबे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'यह किस तरह का री-लॉन्च है? सोनिया गांधी ने एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने संजय गांधी को विलेन और राजीव गांधी को हीरो के रूप में पेश किया है। इन दावों का जवाब देने के लिए न तो संजय गांधी, न इंदिरा गांधी और न ही राजीव गांधी जीवित हैं। आखिर यह कौन तय करेगा कि उन्होंने जो कहा है, वह सही है या गलत?

विज्ञापन


राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर भी साधा निशाना
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए दुबे ने कहा कि अगर वह इमरजेंसी के इतने ही खिलाफ थीं, तो इंदिरा गांधी ने 1980 के चुनावों में संजय गांधी को क्यों उतारा? उनकी जगह राजीव गांधी को क्यों नहीं उतारा गया? दूसरी बात, 1989 में चुनावों से ठीक पहले राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि मंदिर की आधारशिला रखी थी। जब कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं, तब सोनिया गांधी की आंखों में आंसू नहीं आए। लेकिन जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


जब मेनका को घर से निकाला सोनिया को बुरा नहीं लगा?
मुझे लगता है कि वह भारत की सभ्यता और संस्कृति को ठीक से नहीं समझती हैं, जिसमें संयुक्त परिवार के मूल्य, बड़ों की भूमिका, छोटों की भूमिका और सास की भूमिका शामिल है। जब मेनका गांधी को परिवार के घर से बाहर निकाला जा रहा था, तब क्या सोनिया गांधी को बुरा नहीं लगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 
बिलॉन्गिंग: संसद हमले के बाद सोनिया ने अपने करीबियों को नहीं, वाजपेयी को किया था पहला फोन; पूछी थी ये बात?


किताब को बताया खुद की तारीफ करने का जरिया
निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी पर निशाना साधे हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह किताब सिर्फ अपनी तारीफ करने के लिए है, जिसमें वह खुद को बहुत अच्छा दिखाती हैं और बाकी पूरी दुनिया को बुरा बताती हैं। मेरा मानना है कि यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed