{"_id":"6af3094cf5705653bd0584e1","slug":"kanpur-a-dog-bit-a-young-man-people-hacked-the-dog-to-death-with-a-cleaver-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कुत्ते ने युवक को काटा...लोगों ने चापड़ से काट डाला, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कुत्ते ने युवक को काटा...लोगों ने चापड़ से काट डाला, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस
Tue, 10 Nov 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:38 PM IST
सार
जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़बगिया तीन खंभा इलाके की घटना है। दरोगा की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कुत्ते को लोगों ने मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़बगिया तीन खंभा इलाके में नशे में धुत युवक कुत्ते के ऊपर गिर गया। तभी कुत्ते ने युवक को काट लिया। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान बचाने की बजाय लोग उसका वीडियो बनाते रहे। तभी एक युवक ने चापड़ से कुत्ते को काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरोगा की तहरीर पर जाजमऊ थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
सोशल मीडिया में एक 14 सेकेंड और दूसरा चार सेकंड का वीडियो वायरल हो रहे है। जिसमें कई युवक कुत्ते को घेरकर लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे है। इसी बीच एक युवक ने कुत्ते पर चापड़ से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। आसपास मौजूद लोग बचाने की बजाय वीडियो बना रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर में नशे में धुत एक युवक कुत्ते के ऊपर गिर गया था। इसके बाद कुत्ते ने उसे काट लिया।
इसी बात से नाराज होकर लोगों ने कुत्ते को मार डाला। घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस आई। दरोगा राजदीप तिवारी की तहरीर में अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।