{"_id":"6adf7b35b65d7c641b0bb1d4","slug":"video-episode-of-sharaths-death-was-poignantly-enacted-during-the-ramlila-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामलीला में शरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में शरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया
सरसौल विकासखंड क्षेत्र के पाल्हेपुर गांव में चल रही बीस दिवसीय रामलीला के चौथे दिन रविवार रात दशरथ मरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पुत्र राम के वियोग में हा राम-हा राम कहते हुए राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए, जिसे देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
लीला में दिखाया गया कि मंत्री सुमंत खाली रथ लेकर देर शाम अयोध्या लौटते हैं। जब राजा दशरथ को पता चलता है कि राम वापस नहीं आए तो वह मूर्छित होकर धरती पर गिर पड़ते हैं और श्रवण कुमार के प्रसंग को सुनाते हुए प्राण त्याग देते हैं। राजा के प्राणांत की खबर मिलते ही पूरी अयोध्या नगरी बेहाल हो जाती है। गुरु वशिष्ठ के आदेश पर राजा के शव को तेल भरी नाव में रखवाया जाता है और भरत-शत्रुघ्न को बुलाने के लिए दूतों को उनके ननिहाल रवाना किया जाता है।
इस दौरान दशरथ और सुमंत के विलाप ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मंचन में दशरथ की भूमिका शुभांश पांडेय उर्फ बड़े बउआ और सुमंत की भूमिका राहुल सिंह सेंगर ने निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।