{"_id":"6adf2dd5ab2b85191e0c5915","slug":"video-possibility-of-unseasonal-rains-has-increased-anxiety-of-farmers-in-rae-bareli-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश की आशंका से रायबरेली में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश की आशंका से रायबरेली में किसानों की बढ़ी चिंता, धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा
रायबरेली के हलोर में 29 अक्तूबर को बारिश की संभावना को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की फसल पकने के दौर में है और कई स्थानों पर कटाई की तैयारी चल रही है। ऐसे में यदि बारिश होती है तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल गिरने, फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने और कटाई में देरी होने की आशंका जताई जा रही है। महराजगंज क्षेत्र के भटसरा गांव निवासी किसान ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि यदि इस समय बारिश होती है तो खेतों में खड़ी धान की फसल गिर सकती है। इससे फसल काटने में काफी परेशानी होगी और किसानों की मेहनत पर पानी फिरने का खतरा है। उन्होंने कहा कि किसान पूरे साल फसल तैयार करने में मेहनत और पूंजी लगाते हैं, लेकिन मौसम की मार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। वहीं, पुरासी गांव निवासी गंगा सागर पांडेय, जमुरावां निवासी प्रवीण त्रिपाठी और पहाड़गंज निवासी पारसनाथ सिंह ने भी बेमौसम बारिश की आशंका पर चिंता जताई। किसानों का कहना है कि धान की फसल इस समय काफी संवेदनशील अवस्था में है। बारिश और तेज हवा के कारण फसल खेतों में गिर सकती है, जिससे कटाई और उपज को सुरक्षित रखने में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसानों के मुताबिक, धान की फसल तैयार होने के समय मौसम में अचानक बदलाव उनकी परेशानी बढ़ा देता है। यदि बारिश होती है तो खेतों में नमी बढ़ने से कटाई और फसल को सुखाने में भी दिक्कत आ सकती है। इससे उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आमदनी पर भी असर पड़ने की आशंका है। फिलहाल, 29 अक्टूबर को बारिश की संभावना ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम उनका साथ दे, ताकि महीनों की मेहनत से तैयार फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।