फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: love gill Feeling suffocated shares her emotions with Scout OP in latest episode of show

बिग बॉस 20: 'सबकुछ फेक था...मुझे अभी जवाब दे', स्काउट से बोलीं लव गिल, क्या मिला जवाब? नेटिजंस ने लगाई क्लास

Mon, 26 Oct 2026 11:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Oct 2026 11:03 PM IST
सार

  • 'बिग बॉस 20' में बीते दिन वीकएंड के वार में लव गिल और स्काउट का मुद्दा छाया रहा।
  • स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी भी शो पर आई थीं और उन्होंने स्काउट पर नाराजगी जताई थी।
  • रोहित शेट्टी की हिदायत और काशवी की नाराजगी के बावजूद लव गिल शो में स्काउट से न सिर्फ बात करती दिखीं, बल्कि उनसे पूछ रहीं, 'सबकुछ फेक था'?

विज्ञापन
Bigg Boss 20: love gill Feeling suffocated shares her emotions with Scout OP in latest episode of show
लव गिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में स्काउट ओपी और लव गिल लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक-दूसरे को भाई-बहन कहने के बावजूद कुछ ऐसी चीजें दोनों ने कर डाली कि इनकी ट्रोलिंग होने लगी। इस बार वीकएंड का वार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था, तब उन्होंने भी दोनों को अपनी गलती का अहसास कराया। फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं और उन्होंने भी खूब खरी-खरी सुनाई। अब एक नया प्रोमो आया है। इसमें लव गिल को स्काउट के साथ बात करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन


क्या लव गिल पर नहीं पड़ा डांट का फर्क?
'बिग बॉस 20' का कल का 'वीकएंड का वार' काफी धमाकेदार रहा। स्काउट और लव गिल पर काशवी और रोहित शेट्टी दोनों भड़के। इसके बाद लव गिल काफी आहत दिखी थीं। उन्होंने स्काउट पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'तुम्हारी वजह से मेरी छवि को नुकसान हुआ है और मेरा पूरा करियर बर्बाद कर दिया'। मगर, अब एक नया प्रोमो आया है। इसमें लव को स्काउट से बात करते देखा जा सकता है। वे कह रही हैं कि उन्हें घुटन हो रही है।
विज्ञापन


लव ने स्काउट से क्या कहा?
सामने आए हालिया प्रोमो में स्काउट से लव गिल पूछती हैं, 'सबकुछ फेक था'? स्काउट कहते हैं, 'नहीं था। 99.9 पर्सेंट यह गैर-इरादतन था'। इस पर लव कहती हैं, 'मुझे फर्क तो पड़ रहा है। नहीं पड़ना चाहिए मुझे फर्क। नहीं बुरा लगना चाहिए मुझे'। स्काउट ने कहा, '1000 पर्सेंट बुरा लगेगा'। इसके बाद लव कहती हैं, 'उस चीज के लिए उम्मीद करना बुरा था'? इस पर स्काउट कहते हैं, 'आप समझिए आप और मैं एक-दूसरे के लिए मायने ही नहीं रखते अब से इस घर के अंदर'। इसके बाद लव कहती हैं, 'मैं जो बात कर रही हूं मुझे उसका जवाब दे'। स्काउट कहते हैं, 'इसका जवाब मैं सही टाइम पर दे दूंगा। मुझे नहीं लगता कि ये सही समय है'। मगर, लव कहती हैं, 'मुझे अभी जवाब चाहिए। मुझे घुटन महसूस हो रही है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)




ट्रोल्स के निशाने पर आईं लव गिल
इस प्रोमो पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स लव गिल को गलत ठहरा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लव के पास आत्मसम्मान नाम की चीज नहीं है'। एक यूजर ने लिखा, 'ये लव ही जबर्दस्ती स्काउट से चिपक रही है'। एक यूजर ने लिखा है, 'लव क्या गजब का मैनुपुलेट करती है'। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि लव सारा दोष स्काउट पर मढ़ने की कोशिश में हैं।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed