{"_id":"6adf236a05e00252dc04c687","slug":"video-garbage-burned-for-two-hours-in-noida-and-negligence-of-authority-exposed-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में ग्रेप के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां: दो घंटे जलता रहा कूड़ा, प्राधिकरण की लापरवाही उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में ग्रेप के नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां: दो घंटे जलता रहा कूड़ा, प्राधिकरण की लापरवाही उजागर
नोएडा सेक्टर 80 स्थित न्यू सबस्टेशन के पास बड़ी मात्रा में पड़ा कूड़ा सोमवार दोपहर जलता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 2 घंटे से कूड़ा लगातार जल रहा है, लेकिन उसे बुझाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। यही कारण है कि कूड़े से उठता काला हानिकारक धुआं पूरे आसमान में नज़र आया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है आस पास उद्योग है, कुछ आवासीय सेक्टर हैं जहां से कूड़ा यहां डंप किया जाता है। अब सवाल है कि इसकी निगरानी में बड़ी चूक कैसे हुई, नोएडा प्राधिकरण की वाटर गन मशीनें एक तरफ प्रदूषण निगरानी केंद्र के आस पास जमकर वाटर स्प्रे कर कागज़ी और ऑनलाइन प्रदूषण कम करने की कोशिश कर रहीं हैं।
वहीं उससे कुछ ही दूर पर जल रहे कूड़े को बुझाने के लिए कोई नहीं दिखा। आस पास के लोगों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और डीएम ऑफिस तक फोन किया लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।