{"_id":"6adf2adadd1e2802a7017ebf","slug":"video-nirmand-volunteers-conveyed-a-message-of-service-discipline-and-the-fulfillment-of-duty-toward-the-nation-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: निरमंड में स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: निरमंड में स्वयंसेवकों ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का दिया संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड निरमंड जिला रामपुर की ओर से विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलीप शर्मा ने की। जबकि मुख्य वक्ता के रूप में किशोर राणा उपस्थित रहे। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए पथ संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष दलीप शर्मा ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की सार्थकता उसके कार्यों से दिखाई देती है। संगठन समाज में कितना सद्भाव बढ़ाता है, जरूरतमंदों की कितनी सहायता करता है और लोगों को राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्व निभाने के लिए कितना प्रेरित करता है, यही उसकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने सभी से ऐसे समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया, जहां सेवा को संस्कार, अनुशासन को शक्ति, शिक्षा को आधार और मानवता को सर्वोच्च महत्व दिया जाए। मुख्य वक्ता किशोर राणा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। उन्होंने अपने संबोधन में संघ के पंच परिवर्तन सहित विभिन्न विषयों पर विचार रखे। इसके बाद रामलीला मैदान निरमंड से कांगड़ा सेंट्रल बैंक तक पथ संचलन निकाला गया। इसमें बाल एवं तरुण स्वयंसेवकों ने भाग लिया। घोष की धुन पर अनुशासित ढंग से निकले पथ संचलन को देखने के लिए रास्ते में काफी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह रविकांत, जिला प्रचारक पवन कुमार और खंड कार्यवाह देवेंद्र कुमार सहित संघ के कई कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।