{"_id":"6adf21f54dc6abe352046990","slug":"video-thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganga-at-kachhla-ghat-in-budaun-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओ ने किया गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओ ने किया गंगा स्नान
Mukesh Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2026 03:18 PM IST
Link Copied
बदायूं में शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान के लिए जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोर से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। गंगा घाट हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गोताखोरों और पुलिस की टीमें भी घाटों पर मुस्तैद दिखीं। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया। वहीं नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई और खोया-पाया कैंपों की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।