{"_id":"6ae9e205448552f23f05ff62","slug":"video-awareness-rally-held-regarding-self-enumeration-and-the-census-sdm-flags-it-off-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्व-गणना और जनगणना को लेकर निकली जागरूकता रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व-गणना और जनगणना को लेकर निकली जागरूकता रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरवल में मंगलवार सुबह स्व-गणना और जनगणना को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली को एसडीएम नरवल सत्यपाल प्रजापति और डायट प्रवक्ता अजीजुर्रहमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता तख्तियां लेकर शामिल हुए। विद्यार्थियों ने ‘जन-जन को बताना है, स्व-गणना कराना है’ जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।
रैली डायट के मुख्य द्वार से निकलकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस संस्थान पहुंची।
समापन पर डायट प्रवक्ता अजीजुर्रहमान ने स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से लोग स्वयं परिवार व मकान संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने बताया कि शासन के निर्देश पर 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना और एक दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना का कार्य होगा। रैली का आयोजन प्राचार्य प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देशन में किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।