फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Free Parking at Four Locations for Seven Days During Diwali

कानपुर: दिवाली पर सात दिन चार जगह मुफ्त पार्किंग की सौगात, जाम से मिलेगी निजात

Tue, 03 Nov 2026 09:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Nov 2026 09:50 PM IST
सार

फूलबाग, परेड और पनचक्की की मल्टीलेवल पार्किंग के साथ रामलीला मैदान में भी पांच नवंबर से वाहन खड़े कर सकेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Free Parking at Four Locations for Seven Days During Diwali
यातायात समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वालों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने जाम से बचाने और पार्किंग की सुविधा बढ़ाने के लिए विशेष योजना तैयार की है। इसके तहत फूलबाग, परेड और पनचक्की स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में पांच नवंबर से लगातार सात दिन तक वाहन पार्किंग निशुल्क रहेंगी। परेड स्थित रामलीला मैदान में भी वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही झकरकटी बस अड्डे पर दबाव कम करने के लिए पश्चिमी जिलों से लखनऊ और दूसरे शहरों को जाने वाली बसों को शहर में प्रवेश देने के बजाय बाईपास से निकाला जाएगा। वहीं पांच नवंबर से सिग्नेचर सिटी बस अड्डे की बसें सरैया क्रॉसिंग होकर चलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यातायात समीक्षा बैठक में ये फैसले लिए गए। फैसले के अनुसार आगरा, इटावा और गाजियाबाद की ओर से आने वाली जिन बसों का गंतव्य कानपुर नहीं, बल्कि लखनऊ या अन्य शहर हैं वे झकरकटी बस अड्डे नहीं आएंगी। इन्हें भौंती से नौबस्ता फ्लाईओवर होते हुए रामादेवी मार्ग से आगे भेजा जाएगा। वहीं, विकासनगर स्थित सिग्नेचर सिटी बस अड्डे से लखनऊ, हरदोई और रायबरेली मार्ग की बसों का संचालन बढ़ेगा। पांच नवंबर से सरैया क्रॉसिंग शुरू होने के बाद इन बसों को इसी रास्ते से चलाया जाएगा। इससे झकरकट्टी, टाटमिल और जरीब चौकी से घंटाघर मार्ग पर बसों का दबाव घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kanpur: Free Parking at Four Locations for Seven Days During Diwali
यातायात समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त ने त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात और पार्किंग व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। निर्धारित पार्किंग स्थलों का व्यापक प्रचार करने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा, डीसीपी यातायात अभयनाथ त्रिपाठी, आरटीओ राकेंद्र सिंह, रोडवेज के एआरएम रामलवट चौधरी और अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Kanpur: Free Parking at Four Locations for Seven Days During Diwali
यातायात समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
सड़क पर बस खड़ी की तो कार्रवाई
मंडलायुक्त ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि झकरकटी बस अड्डे पर बसें परिसर के भीतर ही खड़ी हों। सड़क पर बस खड़ी करने पर कार्रवाई होगी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ रोडवेज और पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चलाएगी।

पांच बाजार होंगे अतिक्रमण मुक्त
बड़ा चौराहा, परेड, विजयनगर, फजलगंज और कल्याणपुर के बाजारों व व्यस्त मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। सड़क और फुटपाथ पर कब्जों के कारण यातायात प्रभावित होने की समस्या दूर करने के लिए संबंधित विभाग संयुक्त कार्रवाई करेंगे।

जांच के बाद ही मिलेगा भुगतान
सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। मेट्रो अधिकारियों को विजयनगर चौराहे से डबल पुलिया मार्ग को जल्द चलने योग्य बनाने और कंपनीबाग से रावतपुर मार्ग की मरम्मत प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों की कोर कटिंग कराई जाएगी। एचबीटीयू से गुणवत्ता जांच के बाद ही संबंधित कार्यों का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed