{"_id":"6ae9e6c6e1d2658c2e046f12","slug":"up-cng-at-rs-107-per-kg-in-kanpur-prices-hiked-for-the-second-time-in-32-days-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर में सीएनजी 107 रुपये किलो, 32 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर में सीएनजी 107 रुपये किलो, 32 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
Tue, 03 Nov 2026 07:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के दाम भी बढ़ने लगे हैं। 32 दिन के भीतर दूसरी बार सीएनजी की कीमत में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद शहर में सीएनजी का नया रेट 107 रुपये प्रति किलो हो गया है। नई दरें मंगलवार रात से सीयूजीएल के सभी पंपों पर लागू कर दी गई हैं। दिवाली से पहले हुई इस वृद्धि से ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा।
शहर में करीब 80 हजार सीएनजी वाहन संचालित हैं। ईंधन महंगा होने से व्यावसायिक वाहनों का परिचालन खर्च बढ़ेगा और यात्री किराये पर भी असर पड़ सकता है। इस साल जनवरी में सीएनजी 96 रुपये से घटकर 94.50 रुपये प्रति किलो हुई थी। मार्च में तीन रुपये बढ़कर 97.50 रुपये, मई में एक रुपये बढ़कर 98.50 रुपये और अगस्त में 3.50 रुपये बढ़कर 102 रुपये हो गई थी। दो अक्तूबर को तीन रुपये की वृद्धि के बाद कीमत 105 रुपये पहुंची थी। अब दो रुपये और बढ़ने से जनवरी के मुकाबले सीएनजी 12.50 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। सीयूजीएल के वरिष्ठ प्रबंधक मुही खान ने भी दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की पुष्टि की है।