{"_id":"6ae9e9bcdec596c6ba00f58f","slug":"kanpur-young-woman-in-a-car-molested-at-midnight-beaten-after-she-resisted-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आधी रात कार सवार युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, दोस्त के साथ घर लौटते समय तीन युवकों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आधी रात कार सवार युवती से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा, दोस्त के साथ घर लौटते समय तीन युवकों ने की वारदात
Tue, 03 Nov 2026 07:34 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
नजीराबाद थाना
- फोटो : amar ujala
नजीराबाद थाना क्षेत्र के बेनाझावर के पास एक नवंबर की आधी रात स्कूटी सवार युवकों ने दोस्त के साथ कार से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दोनों पीट दिया। वीडियो बनाने पर उनके मोबाइल फोन पटककर तोड़ दिए। पुलिस से शिकायत करने के साथ ही वारदात का वीडियो भी दिया है।
शारदानगर निवासी युवती ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि एक नवंबर की रात करीब 12 बजे दोस्त के साथ बड़े चौराहे से कार से घर लौट रही थी। बेनाझावर से पहले पेट्रोल पंप के पास बिना नंबर की स्कूटी सवार दो युवकों ने पीछा कर अभद्र इशारे किए और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया। विरोध पर आंखों के अस्पताल के पास ओवरटेक कर कार रुकवा ली और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर एक और साथी को बुला लिया और तीनों ने ईंट-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल फोन भी तोड़ दिए। भीड़ जुटने पर आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग गए। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात सही पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। स्कूटी से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर एक युवक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।