फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Cousin arrested in connection with a young man's death in Kakadev

कानपुर: काकादेव में युवक की मौत के मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

Tue, 03 Nov 2026 05:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 03 Nov 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Cousin arrested in connection with a young man's death in Kakadev
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित मतैयापुरवा में राकेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नामजद आरोपी उसके चचेरे भाई रवि कुमार प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


काकादेव पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया था कि सोमवार दोपहर राकेश शराब के नशे में चचेरी बहन से गालीगलौज कर रहा था इस पर उसने विरोध किया तो तभी उसका भाई रवि और उसकी पत्नी अनीता आ गई। आरोप था कि तीनों ने उसे  सड़क पर गिरा गिरकर पीटा, इससे वह मरणासन्न हो गया। हालत बिगड़ने पर वही तीन लोग उसे हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होते ही रवि मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन


राकेश की पत्नी ने रवि के खिलाफ इरादतन हत्या), 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम के अनुसार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed