{"_id":"69e0eb415b05e34a6d066972","slug":"video-jhansi-topper-kartikeya-shukla-wants-to-pursue-a-career-in-engineering-says-this-about-his-success-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के टॉपर कार्तिकेय शुक्ला इंजीनियरिंग में बनाना चाहते भविष्य, सफलता को लेकर कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के टॉपर कार्तिकेय शुक्ला इंजीनियरिंग में बनाना चाहते भविष्य, सफलता को लेकर कही यह बात
सीबीएसई के 10वीं परीक्षा परिणाम में जनपद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महात्मा हंसराज पब्लिक स्कूल के छात्र कार्तिकेय शुक्ला ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि वह संस्कृत विषय के जिले के इकलौते छात्र हैं। कार्तिकेय शुक्ला के पिता नंदीश शुक्ला रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबंधक हैं। कार्तिकेय ने अपनी सफलता का राज नियमितता और लक्ष्य आधारित पढ़ाई को बताया। उन्होंने प्रतिदिन 5-6 घंटे तय लक्ष्य बनाकर अध्ययन किया और ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग ली। पढ़ाई के साथ उन्हें क्रिकेट खेलना भी पसंद है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखा। भविष्य में वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।