Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
In the Bhavishya Jyoti Samman ceremony, the DM told the meritorious students – choose your career option keeping in mind the changing times and the demands of the time.
{"_id":"6a1b1222a01e8ca1db073e0d","slug":"video-in-the-bhavishya-jyoti-samman-ceremony-the-dm-told-the-meritorious-students-choose-your-career-option-keeping-in-mind-the-changing-times-and-the-demands-of-the-time-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डीएम मेधावियों से बोले- बदलते युग, समय की मांग को ध्यान में रख कॅरिअर का विकल्प चुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डीएम मेधावियों से बोले- बदलते युग, समय की मांग को ध्यान में रख कॅरिअर का विकल्प चुनें
महारानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं के मेधावियों का आईएएस और आईपीएस अफसरों ने सम्मान किया तो उनके चेहरे खिल उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अफसरों, शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम गौरांग राठी ने छात्र-छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी सलाह देते हुए कहा कि बदलते युग और समय की मांग को ध्यान में रखते हुए कॅरिअर का विकल्प चुनना चाहिए। यह प्रौद्योगिकी का युग है। ऐसे में उद्यमशीलता, जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की काफी संभावनाएं हैं। अभिभावकों को भी ध्यान रखना होगा कि वह बच्चे की रुचि और क्षमता के मद्देनजर ही कॅरिअर का विकल्प सुझाएं। डीएम ने कहा कि इस आयु में अभिभावक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद होना जरूरी है, क्योंकि यही कॅरिअर की दिशा तय करने का समय है। युवा पीढ़ी हमेशा इस बात का भी ध्यान रखे कि नए युग में कई नई चीजों की जानकारी हो सकती है लेकिन माता-पिता का अनुभव उनके जीवन में बहुत काम आ सकता है। बोले कि जीवन में सीखने की ललक कम नहीं होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।