फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Objectionable posts made using a fake ID of a female spokesperson.

Jhansi News: महिला प्रवक्ता की फर्जी आईडी बनाकर की आपत्तिजनक पोस्ट

Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Objectionable posts made using a fake ID of a female spokesperson.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरुआसागर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की एक महिला प्रवक्ता की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। प्रवक्ता की शिकायत पर बरुआसागर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रवक्ता ने बरुआसागर थाना पुलिस को बताया कि उन्हें 17 सितंबर की रात पता चला कि सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी आईडी बनाई गई है। इस आईडी से एआई जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की गई थी। फर्जी आईडी से कई लोगों को मित्र अनुरोध भी भेजे गए थे। प्रवक्ता के आधिकारिक सोशल मीडिया खाते से फोटो ली गई थी। जानकारी होने पर प्रवक्ता ने तत्काल महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

इस संबंध में बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed