Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
My Village, My Pride: Coaches Awaited at Kosli Stadium; Sporting Talent Fades Away Due to a Lack of Facilities.
{"_id":"6a1ab6ce64cf50872602c4a0","slug":"video-my-village-my-pride-coaches-awaited-at-kosli-stadium-sporting-talent-fades-away-due-to-a-lack-of-facilities-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरा शान: कोसली स्टेडियम में कोचों का इंतजार, सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही खेल प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरा शान: कोसली स्टेडियम में कोचों का इंतजार, सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही खेल प्रतिभाएं
कोसली। कोसली गांव स्थित खेल स्टेडियम में कोचों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। स्टेडियम बने करीब 15 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक यहां विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2010 में करीब पांच एकड़ भूमि पर स्टेडियम का निर्माण इस उम्मीद के साथ कराया गया था कि गांव के बच्चों को शहरों जैसी खेल सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। लेकिन कोचों की कमी और आधुनिक संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों को निराशा हाथ लग रही है।
स्टेडियम में एथलेटिक्स, कुश्ती और कबड्डी के कोच होने चाहिए। इसके अलावा यहां न तो इंडोर जिम है और न ही इंडोर हॉल की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है।
महिला बॉक्सिंग कोच की मेहनत से मिल रही सफलता
स्टेडियम में कार्यरत महिला बॉक्सिंग कोच के प्रयासों से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। यदि अन्य खेलों के लिए भी कोच उपलब्ध कराए जाएं तो क्षेत्र की प्रतिभाएं और बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।
खिलाड़ियों ने खुद तैयार किया मैदान
क्रिकेट खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम की अनदेखी के कारण उन्होंने स्वयं झाड़ियां साफ कर अपने खर्च पर मैदान में घास लगवाई। इसके लिए खिलाड़ियों ने चंदा एकत्र कर रखरखाव के लिए एक व्यक्ति भी नियुक्त किया हुआ है।
खिलाड़ियों ने उठाई मांग
खिलाड़ी अजय कुमार ने कहा कि स्टेडियम केवल नाम का रह गया है और यहां ऐसी कोई सुविधा नहीं है जिससे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में
स्वयं के प्रयासों से अभ्यास कर रहे:
पहलवान राजबीर ने बताया कि वह स्वयं के प्रयासों से अभ्यास कर रहे हैं। स्टेडियम बनने के बाद से आज तक यहां कुश्ती कोच की नियुक्ति नहीं हुई।
अमन ने बताया कि स्टेडियम में कोई भी सुविधा नहीं है। लंबे समय से यहां पर कोच की नियुक्ति नहीं हुई है। ऐसे में खिलाड़ी को काफी परेशानी होती है। मांग है कि यहां पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।