फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Young man's body found on railway tracks; identified as a resident of Mirzapur district.

Lalitpur News: रेल पटरी पर मिला युवक का शव, मिर्जापुर जिले के निवासी के रूप में हुई पहचान

Sun, 20 Sep 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found on railway tracks; identified as a resident of Mirzapur district.
ललितपुर। रेल पटरियों पर शनिवार की शाम को एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान मिर्जापुर के थाना कचम्मापुरा निवासी 28 वर्षीय हिमांशु पाठक के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके लिए रवाना हो चुके थे। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि खंभा नंबर 1038/9-बी के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई। यहां देखा कि पटरियों पर एक करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। कपड़ों की तलाशी लेने पर मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान हिमांशु पाठक निवासी कचम्मापुरा थाना कचम्मापुरा जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि हिमांशु गुजरात से ट्रेन में सवार होकर घर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन ललितपुर के लिए रवाना हो चुके थे। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। थाना जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरकर हादसे का शिकार होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed