{"_id":"69a06110c33fe5da5b0a4f08","slug":"video-woman-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-in-jalaun-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के बाबई गांव निवासी प्रभात कुशवाहा (24) अपनी मां मुन्नी देवी (55) के साथ बुधवार की रात शादी समारोह में शामिल होने उरई गया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव के पास पहुंची कि सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हुआ है।
परिजनों ने बताया कि पति विद्या शंकर कुशवाहा मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह का कहना है कि डंपर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।