{"_id":"6aaee3375025449d4c090a6a","slug":"youth-injured-in-car-collision-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-149955-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
उरई। शहर के टाउनहॉल तिराहे के पास शुक्रवार शाम ईको कार की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तुलसी नगर निवासी सुनील बादल उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार शाम टाउनहॉल तिराहे के पास ईको चालक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुनील बादल की मौत हो गई। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इसी हादसे में राजेंद्र नगर निवासी कृष्ण कुमार (68) और राजेंद्र पाल सिंह भी घायल हुए थे। दोनों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।