फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck loaded with gravel overturns after hitting divider; catches fire.

Jalaun News: गिट्टी लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, लगी आग

Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with gravel overturns after hitting divider; catches fire.
फोटो - 37 ट्रक में लगी भीषण आग। पुलिस
कुठौंद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह किलोमीटर संख्या 229.2 निजामपुर के पास गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे के कुछ ही देर बाद ट्रक में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बताया गया कि गिट्टी लदा ट्रक शनिवार सुबह एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। किलोमीटर संख्या 229.2 के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे रिलीफ टीम को बुलाया गया। टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दोनों ने समय रहते ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रक में आग लगी थी। चालक परिचालक सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed