फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live Updates: टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में हारीं क्विंसी डिसूजा, शूटिंग का मुकाबला जारी

Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM IST
खास बातें

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। कई खेलों में पदक मुकाबले होंगे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगी। वहीं, शूटिंग और वुशू समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश करेंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2026 LIVE Updates, Day 1: India's Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal
क्विंसी डिसूजा - फोटो : Twitter

लाइव अपडेट

07:13 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग में क्या चल रहा है?

10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की अच्छी शुरुआत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। हालांकि सोनम मस्कर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं, लेकिन विदारसा विनोद की दूसरी सीरीज खराब रही, जिसके बाद वह खिसककर आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं। फिलहाल दक्षिण कोरिया और चीन क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक की स्थिति में हैं। हालांकि स्पर्धा खत्म होने तक स्थिति बदल सकती है। भारत की एलावेनिल वालारिवन ने अभी निशाना लगाना शुरू नहीं किया है। वह विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और 2019 विश्व कप फाइनल की विजेता रह चुकी हैं।



 
07:07 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी हारीं

क्विंसी डिसूजा को टेकबॉल महिला एकल के कांस्य पदक मुकाबले में हार मिली। उन्हें जापान की यूइना साकामोटो ने 12-11, 12-11 से हरा दिया। हालांकि, क्विंसी को अनस के साथ मिक्स्ड डबल्स के कांस्य पदक मुकाबले में भी हिस्सा लेना है। यह मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। दूसरे सेट में शानदार शुरुआत के बावजूद भारत की क्विंसी डिसूजा को दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी जापान की साकामोटो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ क्विम्सी महिला टेकबॉल एकल में चौथे स्थान पर रहीं।

दूसरे सेट की शुरुआत से ही क्विंसी ने बढ़त बनाए रखी थी, लेकिन घरेलू खिलाड़ी साकामोटो ने उन पर जबरदस्त दबाव बनाया। उन्होंने कई मुश्किल कोण बनाते हुए मुकाबले में वापसी की। क्विंसी पदक से चूक गईं, लेकिन उन्होंने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।


विज्ञापन
06:50 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशू में 11वें स्थान पर रहे सुरज सिंह मयांगलमबाम

वुशू के चांगक्वान फाइनल में भारत के सुरज सिंह 11वें स्थान पर रहे और पदक नहीं जीत सके।

06:48 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी पहला सेट हारीं

टेकबॉल में क्विंसी डिसूजा को पहले सेट में जापान की साकामोटो यूइना से 12-11 से हार मिली। एक वक्त स्कोर 11-11 से बराबर था और 12 पर सेट जीता जाता है, लेकिन साकामोटो जीत गईं। फिलहाल दूसरे सेट का खेल जारी है।

06:35 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कांस्य पदक के लिए क्विंसी का मुकाबला

भारत की क्विंसी डिसूजा महिला टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में उतर गई हैं। उनके सामने जापान की युइना सकामोटो हैं। क्विंसी की नजर इस मुकाबले को जीतकर एशियन गेम्स में भारत के लिए टेकबॉल का पहला पदक हासिल करने पर है।
06:34 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: आठवें स्थान पर सूरज

पुरुष चांगक्वान फाइनल में सूरज सिंह मयांगलंबम फिलहाल आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 9.683 अंक हासिल किए हैं। सूरज को मूवमेंट की गुणवत्ता के लिए 5 अंक, कुल प्रदर्शन के लिए 2.683 अंक और कठिनाई के स्तर के लिए 2 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
06:30 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वालारिवन, विदारसा और सोनम एक्शन में

सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वालारिवन और विदारसा विनोद इस समय भारत के लिए 10 मीटर एयर राइफल में निशाना साध रही हैं। इस स्पर्धा में भारत को पदक के दावेदारों में माना जा रहा है। यह मुकाबला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के साथ-साथ टीम फाइनल भी है। यानी इस क्वालिफिकेशन राउंड में तीनों निशानेबाजों के संयुक्त स्कोर का इस्तेमाल टीम फाइनल के लिए किया जाएगा। वहीं, इस राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। व्यक्तिगत फाइनल दिन में बाद में खेला जाएगा। शूटिंग की पहली सीरीज के बाद सोनम उत्तम मस्कर चौथे और विदारसा विनोद पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, अभी कई निशानेबाजों का मुकाबला शुरू होना बाकी है। ऐसे में मौजूदा रैंकिंग में आगे बदलाव हो सकता है।

06:28 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग स्पर्धा शुरू

भारत के लिए आज की दूसरी स्पर्धा शुरू हो गई है। महिला 10 मीटर एयर राइफल में तीन भारतीय निशानेबाज हिस्सा ले रही हैं। इस स्पर्धा का कोई सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मुकाबले से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
06:26 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सूरज पर रहेंगी सभी की नजरें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला कुछ देर बाद होगा। ऐसे में शुरुआती नजरें वुशू और सूरज सिंह मयांगलंबम पर रहेंगी। वह पुरुष चांगक्वान फाइनल में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। सूरज शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। इस स्पर्धा में कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में उनके सामने कड़ी चुनौती होगी।

06:26 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की पदक उम्मीदों पर नजर

एशियन गेम्स 2026 में तेजी से लोकप्रिय हुए खेल टेकबॉल में भी भारत को दो पदक मिल सकते हैं। क्विम्सी डिसूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह इस खेल में एशियन गेम्स का भारत के लिए पहला कांस्य पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। मिश्रित युगल में भी वह मोहम्मद अनस के साथ मिलकर तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेंगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed