{"_id":"6aaee3ffe1a1c71ea40db9f1","slug":"body-found-hanging-from-a-noose-in-the-forest-orai-news-c-224-1-ori1005-149965-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जंगल में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जंगल में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी युवक का शव शनिवार दोपहर दहेलखंड मौजा स्थित जंगल में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया कि शनिवार सुबह घर में किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह कालपी जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।
थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी रामचंद्र (25) गुड़गांव में ट्रक चलाता था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह जन्माष्टमी के मौके पर घर आया था। शनिवार दोपहर खेतों की जुताई करने गए किसानों ने जंगल में नीम के पेड़ पर उसका शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नियामतपुर चौकी प्रभारी राम सजीवन वर्मा और थाना प्रभारी वरुण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से पिता जसवंत सिंह और मां शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।