{"_id":"6a99606724f33ccd3f00d6be","slug":"video-vathavana-taka-thadavata-parakarama-para-gae-sahapauu-ka-rahata-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन तक दंडवती परिक्रमा पर गए सहपऊ के रोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ क्षेत्र के गांव महरारा निवासी रोहित कुमार वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए गांव से दंडवती परिक्रमा करते हुए जा रहे हैं। रोहित का कहना है कि वह पहले भी गोवर्धन एवं वृंदावन की पैदल यात्रा कर चुके हैं। दोनों तीर्थ स्थानों पर पहुंचने के बाद उन्होंने दोनों तीर्थों की पैदल परिक्रमा की है।
उनका कहना है कि प्रेमानंद महाराज की कृपा से इस बार उन्होंने गांव से वृंदावन तक दंडवती परिक्रमा प्रारंभ की है। प्रेमानंद जी के दर्शन करने के बाद वह बांके बिहारी एवं राधारानी का भी दर्शन करेंगे। महरारा से वृंदावन की दूरी करीब 65 किलोमीटर है और वह यह सफर दंडवती परिक्रमा करते हुए तीन दिन में पूरा कर लेंगे। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भी वह वृंदावन में मनाएंगे। उनके साथ समीर कुमार, अभिषेक कुमार कुमार, अंकित कुमार, सनी कुमार एवं तोता कुमार भी वृंदावन तक पैदल यात्रा करेंगे। रवानगी से पहले ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।