{"_id":"6a9d03b9578ea376640501e2","slug":"fake-facebook-page-created-in-the-name-of-youtuber-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम: यूट्यूबर के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक पेज, वीडियो अपलोड कर मांगे जा रहे रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम: यूट्यूबर के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक पेज, वीडियो अपलोड कर मांगे जा रहे रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 06 Sep 2026 11:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:41 AM IST
सार
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फर्जी पेज संचालित करने वाला व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करता है और रणजीत सिंह के नाम का सहारा लेकर रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव छोंकरा निवासी यूट्यूबर रणजीत सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
रणजीत सिंह ने बताया कि वे करीब पांच वर्षों से यूट्यूब पर चैनल संचालित कर रहे हैं। इस चैनल पर वह भक्ति और आध्यात्मिक विषयों से संबंधित वीडियो अपलोड करते हैं। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके यूट्यूब चैनल के नाम और प्राचीन तंत्र साधना नाम से फेसबुक पर फर्जी पेज बना लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, आरोपी उनके यूट्यूब चैनल से वीडियो डाउनलोड करने के बाद उनमें एडिटिंग कर फर्जी फेसबुक पेज पर अपलोड कर रहा है। इन पोस्ट और वीडियो में रणजीत सिंह के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फर्जी पेज संचालित करने वाला व्यक्ति अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करता है और रणजीत सिंह के नाम का सहारा लेकर रुपये की मांग कर रहा है। इससे न केवल उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनकी सामाजिक छवि भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी सोशल मीडिया पेज, इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबरों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।- रामानंद कुशवाहा, एएसपी।