{"_id":"6ab166a1b88839f6a007b640","slug":"video-hatharasa-ka-lkakha-mal-shara-thauuja-maharaja-ma-eka-shama-atal-ka-nama-kava-samamalna-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 'एक शाम अटल के नाम' कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में 'एक शाम अटल के नाम' कवि सम्मेलन
हाथरस में लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के मुक्ताकाशीय मंच पर शनिवार की रात एक शाम अटलजी के नाम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। वरिष्ठ कवि हरिनाम सांचा ने पूर्व प्रधानमंत्री के विराट व्यक्तित्व और पोखरण परमाणु परीक्षण के अदम्य साहस को नमन करते हुए सुनाया कि लगने न दिया दाग देश की प्रधानी पर, कसी राष्ट्र प्रेम की लंगोट अटल बिहारी ने..।
सम्मेलन में देश भर से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए राष्ट्रप्रेम, संवेदना, ओज और गुदगुदाते हास्य की ऐसी त्रिवेणी बहाई कि श्रोता आधी रात के बाद तक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय मंचासीन रहे। आयोजन का कुशल संयोजन तरुण शर्मा, सह-संयोजन प्रवीन खण्डेलवाल तथा निर्देशन जय शर्मा द्वारा किया गया। सम्मेलन का शानदार मंच संचालन प्रख्यात कवि डॉ. नितिन मिश्र ने संभाला।
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने जब अपनी मखमली आवाज में मानवीय संवेदनाओं और मूल्यों की बात कही, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।