फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   four-year-graduation-program-research-project-eighth-semester-sardar-patel-university-mandi

मंडी: चार साल की पढ़ाई में शोध की उड़ान, आठवें सेमेस्टर में करना होगा रिसर्च; तीन साल में डिग्री, चौथे साल ऑनर्स का विकल्प

Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
four-year-graduation-program-research-project-eighth-semester-sardar-patel-university-mandi
अब कॉलेज में पढ़ाई का मतलब केवल परीक्षा पास करके डिग्री हासिल करना नहीं होगा। स्नातक स्तर पर ही विद्यार्थियों को शोध, विश्लेषण और अकादमिक लेखन से जोड़ने की तैयारी की गई है। नई शिक्षा नीति के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शोध का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए स्नातक ढांचे में विद्यार्थियों को तीन और चार वर्षीय कार्यक्रम का विकल्प दिया गया है। खास बात यह है कि चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम चुनने वाले विद्यार्थियों को अपने विषय से जुड़े किसी क्षेत्र में शोध परियोजना या डिजर्टेशन तैयार करना होगा और इसे आठवें सेमेस्टर में पूरा करना होगा। तीन साल में डिग्री, चौथे वर्ष में दो विकल्प नए ढांचे के तहत विद्यार्थी तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद स्नातक डिग्री हासिल कर सकेंगे। इसके बाद चौथे वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के सामने बैचलर डिग्री ऑनर्स और ऑनर्स विद रिसर्च का विकल्प होगा। इस व्यवस्था को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट प्रणाली से भी जोड़ा गया है। एक वर्ष यानी दो सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को यूजी प्रमाणपत्र और दो वर्ष यानी चार सेमेस्टर पूरे करने पर संबंधित क्षेत्र में यूजी डिप्लोमा देने का प्रावधान है। इससे विद्यार्थियों को अपनी परिस्थितियों के अनुसार पढ़ाई जारी रखने या किसी चरण पर बाहर निकलने के बाद दोबारा आगे बढ़ने का विकल्प मिल सकेगा। चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम में शोध को पढ़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। विद्यार्थियों को अपने विषय के किसी चुने हुए क्षेत्र पर शोध परियोजना या डिजर्टेशन तैयार करना होगा। चार वर्षीय कार्यक्रम के लिए कुल 168 क्रेडिट निर्धारित किए गए हैं। इनमें शोध परियोजना या डिजर्टेशन के लिए 12 क्रेडिट रखे गए हैं। इसका मतलब यह होगा कि चौथे वर्ष तक पहुंचने वाला विद्यार्थी केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसी विषय या समस्या को चुनकर उसके बारे में व्यवस्थित तरीके से अध्ययन और शोध भी करेगा। शोध कार्य को मजबूत आधार देने के लिए चौथे वर्ष में विद्यार्थियों को पढ़ाने और शोध में मार्गदर्शन देने के लिए पीएचडी उपाधिधारक शिक्षक उपलब्ध होंगे। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को शोध पद्धति, आंकड़ों और तथ्यों के विश्लेषण, अकादमिक लेखन और स्वतंत्र अध्ययन की बुनियादी समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा। अच्छे शोध कार्य को आगे शोध पत्रिका में प्रकाशित करने, सम्मेलन या सेमिनार में प्रस्तुत करने और आवश्यकता पड़ने पर पेटेंट के लिए आगे बढ़ाने की संभावना भी रहेगी। यानी कॉलेज में किसी छात्र के मन में उठने वाला सवाल केवल कक्षा की चर्चा तक सीमित नहीं रहेगा। सही दिशा और शोध के जरिए वही सवाल किसी प्रोजेक्ट, शोध पत्र, सम्मेलन या नवाचार का आधार बन सकता है। चार वर्षीय ऑनर्स विद रिसर्च कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू आगे की उच्च शिक्षा और शोध से जुड़ा है। इस डिग्री के बाद पात्रता मानदंड पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए सीधे पीएचडी में प्रवेश का रास्ता खुल सकता है। इससे विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर ही शोध की प्रक्रिया समझने और स्वतंत्र अध्ययन का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। जो विद्यार्थी आगे चलकर अकादमिक क्षेत्र, शोध संस्थानों या नवाचार से जुड़े क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, उनके लिए स्नातक स्तर पर शोध का अनुभव आगे की पढ़ाई में उपयोगी हो सकता है। इस बदलाव का एक महत्वपूर्ण पहलू ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शोध के अवसर बढ़ना भी है। स्थानीय कॉलेजों में ही शोध की बुनियादी समझ और विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खासकर उन विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण हो सकता है, जिन्हें शोध का अनुभव हासिल करने के लिए शुरुआत में बड़े शहरों या विश्वविद्यालयों का रुख करना पड़ता था। नए ढांचे में सातवें और आठवें सेमेस्टर में उन्नत स्तर के पाठ्यक्रम रखे गए हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषय का अधिक गहराई से अध्ययन करने का अवसर मिलेगा और शोध परियोजना के लिए विषयगत आधार भी तैयार होगा। करसोग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन महाजन के अनुसार, यह पहल स्नातक शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के साथ विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और समस्या-समाधान आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उनके अनुसार, इससे कक्षा में उठने वाला कोई सवाल केवल सवाल बनकर नहीं रह जाएगा। विद्यार्थी उसे शोध के जरिए आगे बढ़ाकर जर्नल, सम्मेलन और पेटेंट तक ले जा सकते हैं। इस नए ढांचे में स्नातक शिक्षा का एक नया रूप सामने आता है—जहां तीन साल में डिग्री हासिल करने का विकल्प मौजूद है, वहीं चौथे साल में विद्यार्थी अपने विषय को और गहराई से समझते हुए ऑनर्स या ऑनर्स विद रिसर्च की राह चुन सकते हैं। ऐसे में कॉलेज की पढ़ाई केवल डिग्री की मंजिल नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई, शोध और नए समाधान तलाशने की शुरुआत भी बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमेठी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

21 Sep 2026

जालौन: रात में घर के बाहर खड़ी बाइक में लगी आग, पुलिस ने शुरू की जांच

21 Sep 2026

डॉ. मीनेश शाह बोले- डेयरी क्षेत्र में तकनीक से बढ़ेगा दूध उत्पादन, किसानों की आय में होगी वृद्धि

21 Sep 2026

अलीगढ़ में मोबाइल टावर पर छठवीं बार चढ़ा राजू, यह बोला

21 Sep 2026

बदायूं: निर्माणाधीन मकान की शटरिंग समेत लिंटर गिरा, दो लोगों की मौत

21 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में नर्सिंग स्टूडेंट की मौत पर छात्रों का प्रदर्शन

21 Sep 2026

यात्रीगण ध्यान दें: टायर-इंजन पार्ट्स न मिलने से फरीदाबाद में 12 सिटी बसें बेकार, लोगों को हो सकती है परेशानी

21 Sep 2026
विज्ञापन

पठानकोट की यूबीडीसी नहर में बाइक समेत गिरा युवक, लोगों ने कड़ी मशक्कत से बचाया

चंडीगढ़ में गणेश विसर्जन के लिए परंपरागत वेशभूषा में पहुंची महिलाएं

कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर, पिता-पुत्र की माैत

औरैया: ट्रेलर से टकराई बेकाबू पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत

21 Sep 2026

सीजी: बारिश के बीच घर के आंगन में हादसा, करंट लगने से बेटे की मौत, माता-पिता भी झुलसे

21 Sep 2026

कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हादसे में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत

चिट्टे के खिलाफ वीडियो बनाने पर धमकियां मिलने से आहत सुनाम के युवक ने खाया जहर

जीरा, मक्खू और मल्लांवाला में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 140 किलो नकली पनीर जब्त

राजस्थान न्यूज: पहली बार रात 10 बजे खुला हाईकोर्ट, बीकानेर पार्षद की गिरफ्तारी पर लगी रोक

21 Sep 2026

दुर्ग: मजाक में गाली-गलौज से भड़का विवाद, भांजे ने मामा के दोस्त की पीट-पीटकर कर दी हत्या

21 Sep 2026

सीजी क्राइम: धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, 21.51 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

21 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-चंदन-भस्म से उकेरा राजसी और रौद्र स्वरूप

21 Sep 2026

सतना में न्यायालय का फैसला: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को आजीवन कारावास, 2 लाख रुपये का मुआवजा भी देना होगा

21 Sep 2026

कानपुर: बहराणा साहिब की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

कानपुर: भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़-पथराव, एक घायल

20 Sep 2026

कानपुर: नुक्कड़ नाटकों में दिखेगा प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल का सफर

20 Sep 2026

Meerut: आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे श्रद्धालु

20 Sep 2026

दमोह क्राइम: पटेरा में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, तिजोरी बाहर खींच ले गए चोर; नहीं तोड़ पाए तो छोड़कर भागे

20 Sep 2026

हरिद्वार: तीन साल बाद खुला श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लोगों को मिली राहत

20 Sep 2026

मंडला: विवाद के बाद रची हत्या की साजिश, नाविक संघ अध्यक्ष रज्जू नंदा हत्याकांड में दो गिरफ्तार

20 Sep 2026

कानपुर: पानी की पाइपलाइन फटी, बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी

20 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल को चालू करने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

20 Sep 2026

हरिद्वार: आम के बाग में रात के अंधेरे में बिना अनुमति चार हरे आम के पेड़ काटे

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed