फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Two Brothers Pour Diesel In Front Of SDM

हाथरस: एसडीएम के सामने दो भाइयों ने खुद पर उड़ेला डीजल, सड़क निर्माण को लेकर हंगामा, छह पर कार्रवाई

Tue, 22 Sep 2026 06:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 22 Sep 2026 06:23 PM IST
सार

हाथरस के सासनी मोहल्ला पल्टन में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर विवाद के बाद दो भाई रेशम सिंह और दलवीर सिंह ने तहसील में एसडीएम शिवप्रकाश यादव के सामने खुद पर डीजल उड़ेल लिया। एसडीएम ने माचिस छीनकर पुलिस बुलाकर स्थिति संभाली।

विज्ञापन
Hathras Two Brothers Pour Diesel In Front Of SDM
तहसील परिसर में अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालते पीड़ित पक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

सासनी के मोहल्ला पल्टन में मंगलवार को सड़क इंटरलॉकिंग कार्य पर विवाद हो गया। निर्माण कार्य रुकवाने के लिए एक पक्ष एसडीएम शिवप्रकाश यादव से मिला। आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं निकलने पर दो भाई रेशम सिंह और दलवीर सिंह परिवार के साथ तहसील पहुंच गए और वहां दोनों ने अपने ऊपर बोतल में भरा डीजल उड़ेल लिया।

विज्ञापन


यह देखकर प्रशासन में खलबली मच गई। एसडीएम ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों के सहयोग से दोनों के हाथ से माचिस छीन ली। मौके पर पुलिस फोर्स बुलाकर किसी तरह दोनों को काबू किया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण करा रही है, जबकि यह क्षेत्र नगर पंचायत की सीमा से बाहर है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एसडीएम सासनी, मंडलायुक्त अलीगढ़, जिलाधिकारी हाथरस, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष से इसकी शिकायत की थी। इसके बावजूद मंगलवार सुबह नगर पंचायत की कथित सहमति से ठेकेदार इंटरलॉकिंग कार्य कराने पहुंच गया। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक न्यायालय में मामले का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रोका जाना चाहिए। उनका आरोप है कि अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। तहसील परिसर में इस दौरान काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।


एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने अभद्रता के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। नगर पंचायत अधिकारियों को भी काम रोकने की चेतावनी दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है और दोनों पक्षों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि परिवार के छह सदस्यों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed