फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Snake Bite 8th Time Claim

हाथरस: युवती घर में अचेत पड़ी मिली, आठवीं बार सांप काटने का दावा, चिकित्सक बोले- सर्पदंश के नहीं हैं लक्षण

Tue, 22 Sep 2026 10:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 22 Sep 2026 10:02 PM IST
सार

अनीता को 8वीं बार सांप काटने का दावा किया गया। परिजनों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. वैभव शर्मा ने कहा सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं, सामान्य इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Hathras Snake Bite 8th Time Claim
घर में अचेत पड़ी अनीता - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोटा लाड़पुर में एक युवती को सांप ने आठवीं बार काटा है। ऐसा दावा युवती के पिता ने मंगलवार को किया है। घटना के बाद युवती का घर में अचेत पड़े रहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, चिकित्सक का कहना है कि सर्पदंश का कोई लक्षण नहीं है। युवती का सामान्य इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


 गांव छोटा लाड़पुर निवासी कोमल प्रसाद का दावा है कि मंगलवार शाम उनकी बेटी अनीता (20) को आठवीं बार सांप ने काट लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय उन्होंने पास ही एक सांप को मुंह में मेंढक दबाए देखा था। हालांकि, युवती के शरीर पर सांप के काटने (बाइट मार्क्स) का कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


 शनिवार को भी परिजन उसे सातवीं बार सांप काटने का दावा करते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया था। ताजा घटना के वायरल वीडियो में युवती जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी नजर आ रही है और परिजन आसपास मौजूद हैं। युवती का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कोमल प्रसाद ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने नहीं आ रही है, जिससे उनके परिवार पर लगातार खतरा बना हुआ है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेशचंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। टीम भेजकर मामला दिखवाया जाएगा।

परिजनों ने सांप काटने का दावा किया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया सर्पदंश का कोई लक्षण नहीं दिखा। सांप काटने का जो निशान है वह पुराना है। एंटी स्नेक वेनम नहीं लगाया गया है। युवती का सामान्य इलाज चल रहा है। - डॉ. वैभव शर्मा, ईएमओ, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed