{"_id":"6b0c2634f6379293ee05a64e","slug":"video-hamirpur-emergency-siren-at-indian-bank-goes-off-unexpectedly-on-a-holiday-causes-a-stir-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अवकाश के दिन अचानक बजा इंडियन बैंक का इमरजेंसी सायरन, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अवकाश के दिन अचानक बजा इंडियन बैंक का इमरजेंसी सायरन, हड़कंप
भरुआ सुमेरपुर थाने के ठीक पीछे स्थित इंडियन बैंक में रविवार को अवकाश के दिन अचानक इमरजेंसी सायरन बजने से कस्बे में हड़कंप मच गया। सायरन की आवाज सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बैंक परिसर का निरीक्षण किया। जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आने पर पुलिस वापस लौट गई।
रविवार सुबह करीब 11:45 बजे बैंक का इमरजेंसी सायरन अचानक बजने लगा। सायरन की आवाज सुनकर थाने में भी हलचल मच गई। सूचना पर कस्बा इंचार्ज दुर्गेश राय, आरक्षी सुमित यादव और हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे तथा बैंक परिसर का जायजा लिया। जांच के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। स्थानीय निवासी रमेश कुमार ने बताया कि बैंक का सायरन पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बज रहा है। इससे आसपास के लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वहीं इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ सचान ने बताया कि सेंसर में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी सायरन बज रहा है। सोमवार को बैंक खुलने पर तकनीकी खराबी को दूर कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।