{"_id":"6b0b1c20e6383effbf0990fc","slug":"foreign-guava-varieties-boost-business-in-bundelkhand-orchards-hamirpur-news-c-12-1-knp1086-1726199-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विदेशी अमरूद से बुंदेलखंड के बागों में बढ़ा \nकारोबार, ताइवान पिंक, ब्लैक डायमंड की बढ़ी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विदेशी अमरूद से बुंदेलखंड के बागों में बढ़ा कारोबार, ताइवान पिंक, ब्लैक डायमंड की बढ़ी मांगी
विज्ञापन
हमीरपुर। बुंदेलखंड में अब अमरूद की खेती सिर्फ परंपरागत बागवानी तक सीमित नहीं रह गई है। बाजार में प्रीमियम फलों की बढ़ती मांग ने यहां के किसानों को ताइवान पिंक और ब्लैक डायमंड जैसी विदेशी किस्मों की ओर आकर्षित किया है। कम पानी में तैयार होने और सामान्य अमरूद के मुकाबले बेहतर बाजार भाव मिलने की उम्मीद ने इन किस्मों को किसानों के लिए कारोबार का नया विकल्प बना दिया है। यही वजह है कि बुंदेलखंड के बागों में इनका रकबा लगातार बढ़ रहा है।
बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में करीब 2,300 किसान 2,232 हेक्टेयर में अमरूद की खेती कर रहे हैं। इससे सालाना करीब साढ़े चार लाख क्विंटल उत्पादन होता है। इसमें हमीरपुर 650 हेक्टेयर के साथ पहले स्थान पर है। महोबा में 550, चित्रकूट में 557 और बांदा में 475 हेक्टेयर में अमरूद के बाग लगे हैं। परंपरागत इलाहाबादी सफेदा और लखनऊ-49 के साथ अब ताइवान पिंक, ब्लैक डायमंड और बीएनआर जैसी किस्में भी बागों में जगह बना रही हैं।
प्रीमियम किस्मों से बेहतर बाजार भाव की उम्मीद
किसानों के बीच ताइवान पिंक और ब्लैक डायमंड की लोकप्रियता की वजह इनका आकर्षक रंग, स्वाद और आकार है। ताइवान पिंक का बाहरी हिस्सा हरा और गूदा गुलाबी होता है। इसका वजन सामान्यत: 300 से 800 ग्राम तक बताया जाता है। वहीं ब्लैक डायमंड का बाहरी रंग गहरा बैंगनी-काला और गूदा गुलाबी होता है। इसका वजन 200 से 350 ग्राम तक होता है। आकर्षक रंग और कम बीज होने के कारण ये किस्में प्रीमियम फल बाजार में अपनी जगह बना रही हैं।
विज्ञापन
मंडल में करीब 200 हेक्टेयर में ताइवान पिंक, 50 हेक्टेयर में ब्लैक डायमंड और 150 हेक्टेयर में बीएनआर प्रजाति के अमरूद के बाग हैं। हालांकि अभी करीब 80 फीसदी क्षेत्रफल में इलाहाबादी सफेदा, लखनऊ-49 और स्वेता जैसी परंपरागत किस्मों का उत्पादन हो रहा है।
कम समय में उत्पादन, कम पानी में तैयार होते बाग
केवीके कुरारा के बागवानी विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, अमरूद की इन किस्मों के लिए बुंदेलखंड की जलवायु अनुकूल है। ये 15 से 42 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को सहन कर सकती हैं। ड्रिप इरिगेशन से कम पानी में बाग तैयार किया जा सकता है। कलमी पौधों में आठ से 12 महीने के भीतर फल आने शुरू हो जाते हैं। अच्छी देखरेख में प्रति हेक्टेयर 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन संभव है। साल में दो से तीन बार फल मिलने से किसानों को बाजार में बिक्री के अवसर भी मिलते हैं।
35 हजार की नौकरी छोड़ बागवानी में लगाया पैसा
मुस्करा के किसान मिथुन राजपूत ने नौकरी छोड़कर बागवानी को कारोबार बनाया है। उन्होंने करीब डेढ़ हेक्टेयर में ताइवान पिंक के 900, ब्लैक डायमंड के 50 और बीएनआर प्रजाति के 200 पौधे लगाए हैं। पहले साल ही बाग में फल आने शुरू हो गए। अब तक करीब चार क्विंटल उत्पादन हो चुका है। फुटकर दुकानदार बाग से ही 4,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फल खरीदकर ले जाते हैं। अमरूद के साथ वह पपीते की खेती भी कर रहे हैं। उनके अनुसार, दोनों फसलों से सालाना 15 से 20 लाख रुपये का टर्नओवर हो जाता है।
चार हेक्टेयर के बाग से चार-पांच लाख की आमदनी
कुरारा के किसान सतीश पालीवाल ने करीब चार हेक्टेयर में लखनऊ-49, इलाहाबादी सफेदा और स्वेता प्रजाति के अमरूद के बाग लगा रखे हैं। उनके बाग का फल जहानाबाद और स्थानीय बाजार के व्यापारी मौके पर ही खरीद लेते हैं। इससे सालाना चार से पांच लाख रुपये की आमदनी हो जाती है।
स्थानीय मंडियों से बाहर तक पहुंच रहा फल
हमीरपुर जिले में राठ, मुस्करा, मौदहा, सुमेरपुर और कुरारा के अलावा जालौन, छतरपुर, खजुराहो और जहानाबाद की मंडियों में भी अमरूद की बिक्री होती है। फिलहाल अधिकांश उत्पादन स्थानीय और आसपास के बाजारों में खप जाता है। प्रीमियम किस्मों का रकबा बढ़ने के साथ बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने की संभावनाएं भी बढ़ रही हैं।
50 हेक्टेयर में और बाग लगाने का लक्ष्य
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. बल्देव प्रसाद के अनुसार, बुंदेलखंड-विंध्य क्षेत्र योजना के तहत जिले में 650 हेक्टेयर में अमरूद के बाग हैं। चालू सत्र में 50 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्रफल में बाग लगाने का लक्ष्य मिला है। किसानों का रुझान विदेशी प्रजातियों की ओर बढ़ रहा है।
-विनय यादव, उपनिदेशक उद्यान, बांदा