{"_id":"6b0bd4d9be6bb52d39010308","slug":"video-explosion-diesel-tanker-mathura-one-person-dead-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वेल्डिंग करते समय डीजल टैंक में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वेल्डिंग करते समय डीजल टैंक में जोरदार धमाका, आग में झुलसकर एक की माैत; दो गंभीर घायल
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव बाद में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वेल्डिंग करते समय डीजल के टैंक में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ लगी आग की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें एक की माैत हो गई, दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीजल टैंक पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक टैंक में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने वहां काम कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग की चपेट में आए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना रिफाइनरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक में डीजल होने के दौरान वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। आशंका है कि टैंक में मौजूद ज्वलनशील गैस के कारण धमाका हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।