{"_id":"684af99c7506c9c5e802445f","slug":"video-matara-rajana-tavara-bl-kagarasa-ka-asatatava-khatama-sapa-bna-samapatavatha-parata-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- कांग्रेस का अस्तित्व खत्म, सपा बनी समाप्तवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री रजनी तिवारी बोलीं- कांग्रेस का अस्तित्व खत्म, सपा बनी समाप्तवादी पार्टी
केंद्र सरकार के 11 साल पूरे पर गुरुवार को गोंडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी पहुंची। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तल्ख टिप्पणी की। कहा कि उनकी हालत 'खिसयानी बिल्ली खंभा नोंचे' जैसी हो गई है। उन्हें खुश होना चाहिए कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। उनके सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी। बेटियों के पढ़ने या काम पर जाने के बाद घर वालों को चिंता होती रहती थी, लेकिन आज बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अखिलेश के इन्हीं विचारधारा के कारण उनकी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है। उनके व्यवहार व नीतियों के कारण उनका अस्तित्व समाप्त हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।