{"_id":"6897594e61f18c5fea0383c9","slug":"video-gada-ma-bugdhha-ka-capata-ma-18-gava-lga-palyana-ka-majabra-2025-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बाढ़ की चपेट में 18 गांव... लोग पलायन को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बाढ़ की चपेट में 18 गांव... लोग पलायन को मजबूर
यूपी के गोंडा में बाढ़ का खतरा कम नहीं हो रहा है। शनिवार की दोपहर एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.450 मीटर दर्ज किया गया। यहां नदी खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर बह रही है।
वहीं अयोध्या में इसका जलस्तर 93.310 मीटर है। यहां नदी खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर बह रही है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बाढ़ प्रभावित नकहरा गांव का भ्रमण करके प्रभावित लोगों से बातचीत की। साथ ही राहत सामग्री वितरित की।
बाढ़ के चलते विश्नोहरपुर के दत्तनगर, साकीपुर, व्योंदा, माझाराठ व जैतपुर में लोग पलायन करने को विवश हैं। पानी की अधिकता से लोगों का आवागमन और कामकाज पूरी तरह ठप है।
दत्तनगर के बैसिया निवासी वीरेंद्र परिवार सहित मवेशियों संग सड़क पर आकर बस गए हैं। उन्होंने बताया कि घर पानी से जलमग्न हो गया है। इसलिए परिवार व मवेशियों सहित सूखे स्थान पर आकर रहने को मजबूर हैं।
वहीं महंगूपुर, चौखड़िया, रघुनाथपुर के खेत-खलिहान चंहुओर पानी से घिरे हैं। धान व गन्ने सहित हरे चारे की फसलें डूब गई हैं।
यहां के रहने वाले रामदेव यादव का कहना है कि अभी पानी ठंडा है तो कुशल है। अधिक समय तक पानी रुका रहा और धूप तेज हुई तो धान की फसल गल जाएगी। हरे चारे की फसल भी सूख जाएगी।
शनिवार की दोपहर व्योंदा माझा गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की गई। तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने व्योंदा माझा के पूरब पुरवा के लोगों को राहत किट सामग्री वितरित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।