{"_id":"6a931e9b7e67edf0130ee62f","slug":"student-drowns-in-bisuhi-river-gonda-news-c-100-1-slko1026-165172-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिसुही नदी में डूबकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिसुही नदी में डूबकर छात्र की मौत
Sat, 29 Aug 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिगर उर्फ सौरभ तिवारी की फाइल फोटो, बिलखते परिजन व मौके पर जुटी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजेहना/मोतीगंज। दोस्तों के साथ शुक्रवार दोपहर बिसुही नदी में नहाने गए कक्षा तीन के छात्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे को नदी से निकलवाया।
बनकसिया शिवरतन सिंह के मजरा तिवारी पुरवा निवासी सौरभ तिवारी उर्फ जिगर (10) गांव के समीप इंद्राज कुंवरि स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा तीन का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह घर में बिना बताए गांव के ही दोस्तों श्लोक तिवारी, नमन तिवारी और उसके भाई लकी तिवारी के साथ साइकिल से ककरही घाट पहुंचा था। चारों बच्चे करीब चार किलोमीटर दूर भोरहा के पास नौडिहवा-उज्जैनी कला मार्ग स्थित पुल के समीप पहुंचे और बिसुही नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान सौरभ गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने सौरभ को बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर नदी में बच्चे की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने सौरभ को नदी से निकाला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी मुजेहना ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि सौरभ के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मेधावी था सौरभ
रक्षाबंधन पर परिवार के इकलौते बेटे की मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मां शारदा और बड़ी बहन नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत की खबर सुनकर सूरत में नौकरी कर रहे पिता बजरंगी तिवारी शनिवार को घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सौरभ पढ़ाई में तेज था। गांव के समीप बिसुही नदी के किनारे जिगर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।