{"_id":"6a931fffcdd6df86f309c499","slug":"youth-dies-in-accident-while-returning-after-getting-rakhi-tied-gonda-news-c-100-1-slko1026-165155-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरिशरन। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उतरौला मार्ग पर देवरिया गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास सांड़ को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से पानी भरे गड्ढे में गिरने से हादसा हुआ।
चक्रगौरा गांव निवासी हरिशरन मिश्र (28) मुंबई में निजी कंपनी में सेल्समैन थे। रक्षाबंधन मनाने के लिए एक दिन पहले ही वह मुंबई से घर आए थे। शुक्रवार को वह बैरीपुर रामनाथ गांव निवासी दोस्त मयंक मोहन शुक्ल के साथ धानेपुर क्षेत्र के पंडित पुरवा में बड़ी बहन लक्ष्मी के घर राखी बंधवाने गए थे। रात में दोनों बाइक से लौट रहे थे। जवाहर नवोदय विद्यालय के पास अचानक सड़क पर सांड़ आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हरिशरन गड्ढे में जा गिरे और मयंक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर दतौली पुलिस चौकी के सिपाही नागेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हरिशरन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मयंक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि हरिशरन ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां
हरिशरन के बड़े भाई शिवशरन ने बताया कि पिता श्याम बहादुर मिश्र भी मुंबई में रहते हैं। मां रूपा गांव में रहती हैं। हरिशरन की शादी नहीं हुई थी। उनकी दो बहनें लक्ष्मी और अर्चना हैं। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने मुंबई से घर आए हरिशरन की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।