{"_id":"684ec6214c896aca3a0ee604","slug":"video-bjabhashhanae-sharanae-saha-ka-nashana-para-catharashakhara-aajatha-bl-thalta-bta-ka-saval-ha-tatakal-efaaaiiaara-tharaja-ha-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बृजभूषण शरण सिंह के निशाने पर चंद्रशेखर आजाद, बोले- दलित बेटी का सवाल है... तत्काल एफआईआर दर्ज हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृजभूषण शरण सिंह के निशाने पर चंद्रशेखर आजाद, बोले- दलित बेटी का सवाल है... तत्काल एफआईआर दर्ज हो
उत्तर प्रदेश में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर पर दलित लड़की द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर कहा कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। सरकार को भी मौन नहीं धारण करना चाहिए। गंभीरता पूर्वक इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। दलित बेटी की आवाज दबनी नहीं चाहिए। उसकी आवाज सामने आनी चाहिए।
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जनवरी 2023 में जब मेरे ऊपर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे, तब चंद्रशेखर आजाद ने कहा था यदि समाज अनुमति दे तो मैं उनको घसीटकर ले जाऊंगा। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं, मेरे ऊपर तो एफआईआर हो गई। मैं न्यायपालिका का सामना कर रहा हूं। दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जाएगा। मैंने मीडिया के सामने ऑन कैमरा कहा था कि जिस दिन मेरे ऊपर एक भी आरोप साबित हो जाएगा, उस दिन मैं स्वतः फांसी पर लटक जाऊंगा या आत्महत्या कर लूंगा।
आज मैं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से पूछना चाहता हूं, वह बल तुम्हारा कहां गया। उस समय जाट की बेटियों का सवाल था। इस समय दलित की बेटी का सवाल है। क्या इस पर मीडिया के सामने चंद्रशेखर आजाद मुंह खोलेंगे। उनका क्या कहना है, वह जो आरोप लगा रही है, उसका उनको जवाब देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आज मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, जो न्याय के बड़े ठेकेदार हैं, आज वह क्यों मौन हैं? कांग्रेस क्यों मौन है? आम आदमी पार्टी क्यों मौन है? किसान नेता क्यों मौन हैं? ममता बनर्जी, अशोक गहलोत क्यों मौन हैं? आज यह लोग चुप क्यों बैठे हैं? क्या इनके ऊपर एफआईआर नहीं होनी चाहिए?
मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इनको फांसी पर लटका दिया जाए। लेकिन, आज दलित की बेटी का सवाल है। वास्तव में कमजोर वर्ग के बेटी का सवाल है। मेरा मानना है कि सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जांच में जो निकले उसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।