{"_id":"6aa6ea2bec5dd6d47a09c7e7","slug":"electricity-department-remained-on-alert-on-kajari-teej-gonda-news-c-100-1-gon1003-166028-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कजरी तीज पर अलर्ट रहा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कजरी तीज पर अलर्ट रहा बिजली विभाग
Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कजरी तीज पर बिजली कटौती और फॉल्ट से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बिजली विभाग ने तीन जोन के 16 सेक्टरों में टीमें तैनात कीं। शुक्रवार रात से ही प्रमुख मंदिरों और घाटों पर कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे। देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम भी लगातार सक्रिय रहा। सरयू घाट, पृथ्वीनाथ और दुखहरणनाथ मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सेक्टर प्रभारी और कर्मचारी तैनात रहे। अधिशासी अभियंताओं को आपूर्ति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि पर्व के दौरान कटौती नहीं करने के निर्देश हैं। बिजली संबंधी शिकायत कंट्रोल रूम के नंबर 8004916771 और 8004916772 पर की जा सकती है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने श्रद्धालुओं से बिजली के तार और खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की। टूटे या गिरे तार को न छूने और तत्काल विभाग को सूचना देने को कहा है। (संवाद)
इटियाथोक में चार घंटे गुल रही बिजली
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक क्षेत्र में रविवार को 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता अंकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्धारित समय पर काम पूरा होने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति शुरू करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
इटियाथोक में चार घंटे गुल रही बिजली
जयप्रभाग्राम। इटियाथोक क्षेत्र में रविवार को 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई के चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। अवर अभियंता अंकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि निर्धारित समय पर काम पूरा होने के बाद सभी फीडरों की आपूर्ति शुरू करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन