फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The entire district was immersed in a saffron hue

Gonda News: पूरे जिले में माहाैल हुआ भगवामय

Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The entire district was immersed in a saffron hue
करनैलगंज में सरयू नदी से जल लेने के लिए उमड़े कांवड़िये। संवाद
करनैलगंज। तेज धूप और तपती सड़क के बावजूद कांवड़ियों के हौसले कम नहीं हुए। न कोई थकान, न मौसम की परवाह और न मंजिल की दूरी का डर दिखा। कंधे पर कांवड़ और जुबां पर सिर्फ बोलबम के जयघोष रहे। रविवार को जिले की सड़कें शिवभक्ति के ऐसे सैलाब की गवाह बनीं, जिसमें दूर-दूर तक सिर्फ भगवा ही नजर आया।
विज्ञापन

करनैलगंज के कटरा घाट से लेकर दुखहरणनाथ और पृथ्वीनाथ मंदिर तक पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सरयू में जल भरने के लिए शनिवार रात से शुरू हुआ कांवड़ियों का रेला रविवार को ऐसा बढ़ा कि घाट से लेकर सड़कों तक सर्वत्र भगवा ही दिखाई दे रहा था। एक अनुमान के मुताबिक, इस बार 16 लाख से अधिक कांवड़ियों ने सरयू नदी से जल भरा है।
विज्ञापन

कटरा घाट पर रविवार सुबह होते-होते आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों से पहुंचे कांवड़ियों के जत्थे लगातार घाट पर पहुंचते रहे। स्नान और पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने सरयू से जल भरा और कंधे पर कांवड़ रखकर पैदल अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले। घाट से मुख्य मार्गों तक हर कदम पर बोलबम और ‘बाबा नगरिया दूर है, जाना बहुत जरूर है’ के जयकारे सुनाई देते रहे। रात-दिन चल रही कांवड़ यात्रा में युवाओं के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी पूरे उत्साह से शामिल रहे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार रात से ही गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर रूट डायवर्ट कर दिया था। फोरलेन पर जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। रविवार को सरयू पुल के आसपास आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। पसका संवाद के अनुसार, कजरी तीज पर शिव के जलाभिषेक के लिए रविवार को भौरीगंज स्थित श्रीरामजानकी सरयू घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्योली के पूरे बिलंद निवासी सोनू ने बताया कि वह 2009 से लगातार कांवड़ लेकर जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए घाट पर बैरिकेडिंग और गोताखोर तैनात रहे। पसका त्रिमुहानी घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed