{"_id":"69a983787191709ccb0e8072","slug":"video-fight-over-changing-holika-dahan-site-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होलिका दहन स्थल बदले जाने पर मारपीट, बुजर्ग सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होलिका दहन स्थल बदले जाने पर मारपीट, बुजर्ग सहित दो घायल
एटा के अलीगंज के जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव ढठिंगरा में होलिका दहन स्थल के बदले जाने को लेकर हुई मारपीट में एक बुजर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। लहूलुहान बुजुर्ग को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांव पहुंचकर पुलिस ने मामले की पड़ताल की, लेकिन किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। गांव ढठिंगरा में होलिका दहन स्थल पर मकान के निर्माण होने पर इस बार होलिका दहन के स्थल को लेकर रामदास और दूसरा पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष होलिका दहन स्थल को लेकर अपनी प्रतिष्ठा से जोड़े हुए थे। बाद में होलिका दहन गांव के खाली मैदान में करा दिया गया। होली जलने पर बृहस्पतिवार को तड़के बुजुर्ग रामदास होली पर जौ की बाल लेकर जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। विवाद के तूल पकड़ने पर कुछ लोगों ने बुजुर्ग रामदास पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांव पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल रामदास को मेडिकल कॉलेज भेजा। इस मारपीट में एक युवक के घायल होने की सूचना है, लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।