फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   How Hanuman Ansh mirrors 1975 film Jai Santoshi Maa with Rs 72 crore box office run

हनुमान अंश: 50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू

Sat, 05 Sep 2026 10:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Sep 2026 10:21 AM IST
सार

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की है। इस फिल्म की तुलना साल 1975 में रिलीज हुई एक फिल्म से की जा रही है। उस फिल्म ने भी धीमी शुरुआत के बाद सफलता हासिल की थी।
 

विज्ञापन
How Hanuman Ansh mirrors 1975 film Jai Santoshi Maa with Rs 72 crore box office run
हनुमान अंश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने लगभग 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। रिलीज के दो हफ्तों बाद तक, इस बात के बहुत कम संकेत थे कि यह फिल्म सिनेमाघरों में सफल होगी। मगर पांचवें हफ्ते की शुरुआत तक इसने भारत में लगभग 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। ओपनिंग डे पर 355 शो से बढ़कर 5000 से ज्यादा शो तक पहुंच गई। इस फिल्म की तुलना 'जय संतोषी मां' से हो रही है।
विज्ञापन

'हनुमान अंश' का कलेक्शन
  • सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 1.08 करोड़ रुपये कमाए।
  • विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 40 लाख रुपये कमाए। 
  • तीसरे हफ्ते में कमाई उछलकर 10.40 करोड़ रुपये हो गई।
  • चौथे हफ्ते में इसने जबरदस्त 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें शुक्रवार को इसने 10 करोड़ रुपये कमाए।
  • 29 दिनों तक इसकी कमाई 81.88 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

How Hanuman Ansh mirrors 1975 film Jai Santoshi Maa with Rs 72 crore box office run
जय संतोषी मां - फोटो : आईएमडीबी
50 साल पहले 'जय संतोषी मां' बनी थी ब्लॉकबस्टर
ट्रेड एनालिस्ट इस फिल्म की तुलना 1975 की फिल्म 'जय संतोषी मां' से कर रहे हैं। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्मों में से एक बनी थी। फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 25 से 30 लाख रुपये था जबकि इसका कलेक्शन 5.25 करोड़ रुपये रहा था।
यह तुलना ऐसे समय में की जा रही है जब पौराणिक कथाओं, आध्यात्मिकता और लोक कथाओं को सिनेमाघरों में ज्यादा जगह मिल रही है।

मिस वर्ल्ड 2026: क्या निकिता पोरवाल के सिर सजेगा मिस वर्ल्ड का ताज? जानें कब और कहां होगी विजेता की घोषणा

विज्ञापन

क्यों कामयाब हुई 'कांतारा'?
इस शैली में फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती रहीं लेकिन उन्हें शायद ही कभी इंडस्ट्री की बड़ी कमर्शियल फिल्मों के बराबर अहमियत दी जाती थी। पिछले कुछ वर्षों में इसमें काफी बदलाव आया है। 2022 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय 2' ने एडवेंचर फिल्म के लिए पौराणिक कथाओं का सहारा लिया और धीमी शुरुआत के बावजूद हिंदी में इसका बिजनेस काफी बढ़ा। उसी साल रिलीज हुई 'कांतारा' ने लोक कथाओं और स्थानीय मान्यताओं के आधार पर अपनी कहानी बुनी और सफल रही।

How Hanuman Ansh mirrors 1975 film Jai Santoshi Maa with Rs 72 crore box office run
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
पौराणिक कथाओं पर आधारित बन रही ये फिल्में
2024 में 'हनु-मैन' ने हनुमान की पौराणिक कथा को सुपरहीरो की कहानी में बदला और सिनेमाघरों में बड़ी सफलता हासिल की। अब इस शैली में निवेश बढ़ रहा है। नितेश तिवारी की 'रामायण', जिसमें रणबीर कपूर राम के रोल में, साई पल्लवी सीता के रोल में और यश रावण के रोल में हैं, को दो हिस्सों वाली बड़ी फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शंस ने भी राधा-कृष्ण की कहानी पर आधारित एक नई फिल्म की घोषणा की है।

फिल्म महाभारत की हो रही बात
वहीं, आमिर खान एक दशक से ज्यादा समय से महाभारत पर फिल्म बनाने की बात कर रहे हैं। हालांकि इसके बड़े पैमाने और इस महाकाव्य को फिल्म में ढालने की जिम्मेदारी को लेकर चिंताओं के कारण यह प्रोजेक्ट अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में ही है।

How Hanuman Ansh mirrors 1975 film Jai Santoshi Maa with Rs 72 crore box office run
हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश' के बारे में जानकारी
  • सात अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
  • इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान ने अभिनय किया है।
  • फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है।
  • इन दिनों सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' 'टॉक्सिक', 'आवारापन 2' और 'इरुमुडी' जैसी फिल्में लगी हैं। मगर दर्शक इस फिल्म पर ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed